बरेली: आरक्षण जारी होने के बाद कई महारथियों का बिगड़ा खेल, अरमानों पर फिरा पानी

बरेली: आरक्षण जारी होने के बाद कई महारथियों का बिगड़ा खेल, अरमानों पर फिरा पानी

बरेली, अमृत विचार। चुनावी बिगुल बज चुका है, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 का आरक्षण गुरुवार की शाम तीस मार्च  को घोषित हो गया। जारी हुए आरक्षण ने सियासी सूरमाओं का गणित बिगाड़ दिया है, जो सीट अनारक्षित (सामान्य) थी। वह ओबीसी, एससी को रिजर्व हो गई है। इसके साथ ही एससी, ओबीसी को रिजर्व सीटें सामान्य हो गई हैं। जो नेता  महीनों से चुनाव जीतने की कोशिश में जुटे थे, उन्हें बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: धर्मशाला को अपना बता कर निर्माण कार्य रोका, क्षेत्र के लोगों ने की एसएसपी से शिकायत

पिछले वर्ष 3 दिसंबर को घोषित आरक्षण में बरेली की 20 नगर निकाय में एक भी ओबीसी और एससी को रिजर्व नहीं थी। लेकिन नगर पंचायत रिठौरा एससी को रिजर्व हो गई। इसके साथ ही नगर पालिका फरीदपुर और बहेड़ी ओबीसी हो गई है।

अप्रैल तक दाखिल कर सकते हैं आपत्ति
यहां के सामान्य जाति के दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। ऐसे दावेदारों के पास अंतिम मौका आपत्ति है। बरेली नगर निगम की मेयर सीट, 4 नगर पालिका और 15 नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) पद का आरक्षण बदलने को 6 अप्रैल तक आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।

दावेदार यह आपत्ति 6 अप्रैल की शाम 6:00 बजे तक नगर विकास अनुभाग-1 बापू भवन उत्तर प्रदेश सचिवालय की मेल पर लिखित आपत्तियां व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश सचिवालय के गेट नंबर 9 पर रिसीव करा सकते हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्ड की आपत्ति डीएम ऑफिस में दाखिल होंगी। बरेली की एक निकाय SC, 8 OBC को रिजर्व नगर निगम की मेयर सीट एक बार फिर अनारक्षित हो गई है। यह पहले भी अनारक्षित थी।

इसके साथ ही नगर पालिका फरीदपुर ओबीसी और बहेड़ी, नवाबगंज का चेयरमैन पद ओबीसी महिला को रिजर्व हो गया। यह पहले अनारक्षित थीं। जबकि नगर पालिका आंवला अनारक्षित हो गई है। नगर पंचायत रिठौरा एससी महिला को रिजर्व हुई है। यह पहले ओबीसी थी। नगर पंचायत फरीदपुर, धौराटांडा, रीछा, शेरगढ़ ओबीसी, देवरनिया, ठिरिया निजावत खां, सेंथल, फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज, शाही, मीरगंज अनारक्षित हो गई हैं। नगर पंचायत सिरौली और फतेहगंज पश्चिमी महिला, नगर पंचायत शीशगढ़ का चेयरमैन पद ओबीसी महिला हो गया है।

सियासी सरगर्मी हुई तेज
आरक्षण जारी होने के बाद एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ गया है उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्र में घूमना शुरू कर दिया है गलियारों में फिर से चुनाव को लेकर चर्चा आम हो गई है। उम्मीदवार अब लोगों से मिलने जुलने लगे हैं। एक बार फिर सियासी वार चलने लगी है। गली मोहल्लों में उम्मीदवार आगामी पर्वों की बैनर पोस्टर लगाकर सुभकामना दे रहे हैं। कुछ महीने से शांत पड़ा चुनावी माहौल फिर गर्मा गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आज से खुले सीबीएसई बोर्ड के स्कूल, बच्चों के खिले चेहरे