आज का राशिफल: 19 अगस्त 2020
मेष- आज दूसरों की आर्थिक और मानसिक सहायता करने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कुछ मित्र और रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। वृष- आज उच्च रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी रखना चाहिये। अचानक से किसी योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। अनावश्यक कार्यकलापों में …
मेष- आज दूसरों की आर्थिक और मानसिक सहायता करने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कुछ मित्र और रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं।
वृष- आज उच्च रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी रखना चाहिये। अचानक से किसी योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। अनावश्यक कार्यकलापों में अपना समय बर्बाद न करें।
मिथुन- आज का दिन का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग आनन्दित रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क- आज आप बेवजह की यात्रा न करें। परिवार की जिम्मेदारियों में उलझे रहेंगे। मन में तनाव रहेगा। भावुकता में निर्णय न लें। पाचन प्रणाली में कुछ समस्या रहेगी।
सिंह- आज लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। ईश्वर का ध्यान करके काम करें सफलता मिलेगी। प्रेमी जन से सभी बातें शेयर न करें।
कन्या- आज माता के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। सरकारी अधिकारियों से संबंध खराब न करें। मन में बिना बात के डिप्रेशन रहेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा।
तुला- आज आपकी तर्कशक्ति और बौद्धिकता के समक्ष लोग नतमस्तक रहेंगे। बच्चों के साथ वार्तालाप करें और उन्हेंं उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। आर्थिक प्रबंधन बहुत ही अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बॉस आपकी पदोन्नति प्रस्तावित कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में नये ऑर्डर मिलने से उत्साहित रहेंगे।
धनु- आज धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। अपने खर्चों में कमी करने का विचार बनेगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी। गृहस्थ समस्या कम होगी।
मकर- आज सर्द-गर्म का शिकार हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रखें। आपसी रिश्ते में प्रेम और रोमांस में कमी आ सकती है। दिन सामान्य तौर पर अच्छा नहीं रहेगा।
कुंभ- आज मान-सम्मान और धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। रुका हुआ कार्य बहुत ही आसानी से शुरू हो जाएगा। प्रेमी जन के साथ मौज-मस्ती का आनन्द उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तत्परता का लाभ मिलेगा।
मीन- आज वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को तनाव रहेगा। लोगों पर सहज भरोसा करने से बचें। बेवजह के झगड़ों में उलझना उचित नहीं होगा।
