Kanpur Fire: पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav घटनास्थल पर पहुंचें, बोले- बीजेपी सरकार व्यापारियों का कर रही उत्पीड़न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचें।

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचें। उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की। वहीं, लगातार आग धधकने के कारण हमराज कॉम्लेक्स के बगल में 3 मकान और 4 दुकानों को खाली कराया गया। इसके साथ ही डीजी फायर अविनाश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचें।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में लगी आग को 41 घंटे से ज्यादा का समय हो गया। फिर भी आग बुझाई नहीं जा सकी। वहीं, शुक्रवार शाम को आग बुझने लगी थी। लेकिन शनिवार दोपहर में नफीस टावर, अरजेन बिल्डिंग और एआर टॉवर में एक बार फिर आग धधकने लगी। आग बुझाने के लिए 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद है। उधर, आईआईटी कानपुर की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। चारो ओर धुएं के गुबार से लोगों में हड़कंप मच गया।
 
Kanpur Fire Akhilesh Yadav
 
आसपास के लोग भी सहमे हुए है। डर के साये से लोग अपने घरों से बाहर भी निकल आए। आग बुझाने में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है। आग की चपेट में आने से स्टैंट बैंक भी जल गया है। आग बुझाने के लिए प्रयागराज से आई हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग से करीब 1000 दुकानें जलकर खाक हो गई। घटनास्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से मिलकर बातचीत भी की। उनके साथ व्यापारी नेता भी मौजूद है। वहीं, डीजी फायर अविनाश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचें।
Kanpur Fire Hindi News
 
 

आग की चपेट में आकर एसबीआई बैंक भी धधका

 
बांसमंडी में लगी आग नफीस टॉवर के तीसरी मंजिल स्थित एसबीआई बैंक पहुंच गई। बैंक के स्ट्रांग रूम में 100 से ज्यादा ग्राहकों के रुपये, जेवर और दस्तावेज रखे थे। सेना के जवानों की मदद से सारा सामान बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। सेना के जवान, एयरफोर्स, दमकल कर्मी, नगर निगम, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बैंक में लगी आग को बुझा लिया।
 

आग में आगे की दो दुकानें बची

 
कपड़ा मार्केट की सभी दुकानें से आग की चपेट में आग जलकर खाक हो गई। लेकिन आगे की दो दुकानें बच गई। दुकानदार लाजपत नगर के रहने वाले जतिन टेकवानी और गौतम टेकवानी दोनों भाइयों की एआर टॉवर में  और मसूद कॉम्प्लेक्स में मोहन फैशन और मोहन ट्रेडर्स के नाम से शॉप है। आग की सूचना मिलते ही दोनों भाई रात में मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आग कम होने पर जब उन्होंने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दोनों दुकानें सुरक्षित थी।

 

हमराज कॉम्प्लेक्स के बगल में मकान और दुकान को कराया गया खाली

 
बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में आग लगने के 41 घंटे बीत गए। लेकिन 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां अभी तक आग को बुझा नहीं सकी है। उधर, शनिवार शाम को एक बार फिर सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग धधकने के कारण हमराज कॉम्लेक्स के बगल में 3 मकान और 4 दुकानों को खाली कराया।

 

अग्निकांड में घटनास्थल पर पहुंचे डीजी फायर अविनाश चंद्र

 
बांसमंडी स्थित आग को 41 घंटे बीत चुके है, लेकिन अभी भी आग बुझाई नहीं जा सकी है। अग्निकांड में शनिवार शाम पांच बजे डीजी फायर अविनाश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 30 से ज्यादा फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के लिए दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा है। 
 

कानपुर की खराब हाइड्रोलिक फायर मशीन को कराएंगे ठीक- अविनाश चंद्र

 
मीडिया से बातचीत में डीजी फायर अविनाश चंद्र ने कहा कि 2015 से पहले फायर एनओसी की जरूरत नहीं होती थी। कानपुर में खराब पड़ी हाइड्रोलिक फायर टेंडर की मशीन को इंजीनियर की मदद से उसे ठीक कराया जाएगा।
 

अखिलेश यादव ने अग्निकांड की घटना पर जताया दुख

 
सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आग वाली जगह पर 3000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता था। घटना से सरकार को तुरंत कारोबारियों को बड़ी राहत देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए, वही उनका उत्पीड़न कर रही है। 
 

अग्निकांड में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

 
कपड़ा मार्केट में लगी आग के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। एआर कॉम्पलेक्स में जहां सबसे पहले आग लगी थी। शनिवार को उसके बगल वाली मार्केट में आग लग गई। पुलिस ने मार्केट खाली करा ली थी, लेकिन एक डॉगी बार-बार मार्केट के अंदर जा रही थी। उसको देखकर डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने पुलिसकर्मियों से बिल्डिंग के अंदर जाने के लिए कहा पीछा करते हुए अंदर दाखिल हुए पुलिसकर्मी हैरान रह गए। वहां कोने में उसके 6 पिल्ले तड़प और चिल्ला रहे थे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सभी को उठाकर बाहर निकाला। 
पुलिस (1)
 
 
 

 

संबंधित समाचार