बरेली: कोरोना से महिला की मौत, 128 संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के संजयनगर की महिला की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं 128 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाजे एसआरएमएस कोविड एल -2 अस्पताल के 21 स्वास्थ्यकर्मी और आरपीएफ के सात जवान भी शामिल …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के संजयनगर की महिला की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं 128 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाजे एसआरएमएस कोविड एल -2 अस्पताल के 21 स्वास्थ्यकर्मी और आरपीएफ के सात जवान भी शामिल हैं। 300 बेड अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सेना का एक और जवान संक्रमित मिला है।
मृतक महिला 66 वर्षीय मीना संजय नगर के त्रिमूर्ति नगर की निवासी थी। उनको बुखार और जुकाम की शिकायत थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट किया गया। उपचार के दौरान कोविड एल-2 अस्पताल में उनकी मौत हो गईं।
वहीं, राजेंद्र नगर में पांच, सिविल लाइंस में चार, संजयनगर में चार, सुभाष नगर में तीन, इज्जतनगर में तीन, मुंशीनगर में तीन, भरतौल में दो, आशीष रॉयल पार्क में एक, पुराना शहर के कटरा चांद खां में एक, बिहारीपुर सिविल लाइंस में जीजीआईसी रोड के पास चार, आशुतोष सिटी में चार, रम्पुरा में दो, प्रभात नगर में एक, आकाशपुरम में एक, जोगीनावादा में एक, नवाबगंज में एक, मझगवां में एक संक्रमित मिला है।
इसके अलावा आनंद बिहार कालोनी में दो, भोजीपुरा में एक, पीपलसाना चौधरी में दो, आंवला में एक, नैनीताल रोड अरविंद पुरम कालोनी में एक, रतनापुरी में एक, कपूरपुर में एक, मेवात में एक, कर्मचारी नगर में एक, फतेहगंज पश्चिमी में एक,फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा में एक, मोहल्ला कानून गोयान में एक, मोहल्ला मिर्धान में एक, किला हुसैन बाग में एक, चाहबाई में एक, शाहबाद में एक, चौपला में एक, रविंद्र नगर में एक, शेरगढ़ में एक, प्रेमनगर ब्रह्मपुरा में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाहरी जिलों के दो तो एक को ट्रेस नहीं कर सका विभाग
मंगलवार को मिले संक्रमितों में बाहरी जिलों के भी दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक बदायूं तो एक पीलीभीत का निवासी है। दोनों जिलों के सीएमओ को इस संबंध में यहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग एक मरीज का पता तलाश नहीं कर सका।
जंक्शन पर अलर्ट, आरपीएफ थाने को सैनेटाइज कराया
रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को सात आरपीएफ जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारियों से लेकर आरपीएफ तक सभी कर्मचारी अपने सीट पर बैठने से कतरा रहे थे। फिलहाल सभी संक्रमित जवानों को होम आईसोलेट करा दिया गया है। पूरे थाना परिसर को सैनेटाइज भी कराया गया है।
तीन दिन पहले आरपीएफ के करीब 15 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। मंगलवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में पहले तीन सिपाहियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद आरपीएफ के सभी कर्मचारियों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से टेस्ट कराया गया। इसमें चार और सिपाहियों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। इस तरह पूरे आरपीएफ में सात सिपाहियों में संक्रमण पाया गया। संक्रमित हुए सिपाहियों के संपर्क में आने वाले सभी रेलवे कर्मचारी भी दहशत में हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया कि आरपीएफ में 47 कर्मचारी तैनात हैं। सतर्कता के तौर पर पूरे कार्यालय को सैनेटाइज करा दिया गया है।

