बरेली: रेलवे के प्लेटफार्म टिकट की कीमत में पांच गुना इजाफा
बरेली,अमृत विचार। ट्रेनों के संचालन से पहले ही रेलवे का प्लेटफार्म टिकट की कीमत को अचानक से पांच गुना बढ़ा दिया गया है। इस टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। इसके लिए टिकट खिड़की पर बाकायदा एक नोटिस भी चस्पा किया गया है। ट्रेनों के नियमित संचालन की …
बरेली,अमृत विचार। ट्रेनों के संचालन से पहले ही रेलवे का प्लेटफार्म टिकट की कीमत को अचानक से पांच गुना बढ़ा दिया गया है। इस टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। इसके लिए टिकट खिड़की पर बाकायदा एक नोटिस भी चस्पा किया गया है। ट्रेनों के नियमित संचालन की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 30 सितम्बर से पहले किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। मगर इससे पहले ही प्लेटफार्म टिकट की कीमत को पांच गुना तक बढ़ा दिया गया है।
लाकडाउन से पहले जो प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये का होता था। यात्री को अब उसके लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली सिटी स्टेशन की टिकट खिड़की पर बाकायदा एक नोटिस भी चस्पा किया गया है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये। लोगों ने टिकट की बड़ती कीमत को अब रेलवे के निजीकरण के साथ जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बारे में जब पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न बड़े इसके लिए टिकट की कीमत में पांच गुना इजाफा किया गया है।
वायरल टिकट ने रेलवे के निजीकरण पर किए सवाल खड़े
मंगलवार को पुणे स्टेशन का एक प्लेटफार्म टिकट अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें उसकी कीमत 50 रुपये थी। यह टिकट 8 अगस्त 2020 का ही खरीदा हुआ था। वायरल होने वाले टिकट को लोगों ने रेलवे के निजीकरण के साथ जोड़ दिया और उस पर टिप्पणी करना शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि निजीकरण से पहले ही प्लेटफार्म टिकट की कीमत में पांच गुना का इजाफा कर दिया गया है। जब निजीकरण होगा तो क्या होगा।

