मुरादाबाद में बारिश ने उड़ाई शहर की बिजली, बेहाल हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  मंगलवार देर रात हुई बारिश बिजली विभाग के लिए मुसीबत बनकर आई। बारिश का पानी दौलतबाग बिजलीघर के अंदर घुस जाने से पूरा बिजलीघर बंद करना पड़ा। पानी की निकासी के पांच घंटे बाद सप्लाई शुरू हो पाई। इसके साथ कांठ रोड के पीटीसी समेत तीनों फीडरों पर पेड़ और टहनियां गिरने से …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  मंगलवार देर रात हुई बारिश बिजली विभाग के लिए मुसीबत बनकर आई। बारिश का पानी दौलतबाग बिजलीघर के अंदर घुस जाने से पूरा बिजलीघर बंद करना पड़ा। पानी की निकासी के पांच घंटे बाद सप्लाई शुरू हो पाई। इसके साथ कांठ रोड के पीटीसी समेत तीनों फीडरों पर पेड़ और टहनियां गिरने से इन इलाकों में रात भर बिजली की किल्लत रही।

बता दे कि देर रात शुरू हुई बारिश से पूरा शहर जलमगन हो गया। लगभग 1 बजे बरसाम का पानी दौलतबाग बिजलीघर में पानी घुस गया। पानी से कोई बड़ा फाल्ट न हो जाए, इसलिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने आला अफसरों को सूचना दी। बिजली अफसरों के आदेश पर स्टाफ ने बिजलीघर की पूरी सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद जब बारिश हल्की हुई तो स्टाफ ने मिलकर बिजलीघर में भरे पानी को किसी तरह बाहर निकलवाया। इस बीच दौलत बाग की बिजली की सप्लाई पांच घंटे बंद रही। जिसके चलते बिजलीघर से जुड़े सभी मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा रहा। पांच घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं दूसरी ओर कांठ रोड स्थित पीटीसी समेत तीनों फीडरों पर पेड़ गिरने से इन इलाकों के सैकड़ों घरों में रात भर बिजली की दिक्कत बनी रही। फीडरों पर पेड़ गिरने से पूरी बिजली का संकट रहा। जिसके चलते लोग पूरी रात परेशान रहे। इतना ही नहीं सुबह होने पर लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई। बुधवार की सुबह काफी देर बाद बिजली चालू होने पर लोगों टंकियों में पानी भरना शुरू किया।

इन इलाकों में भी रहा बिजली संकट
पूरी रात हुई मूसलदार बारिश ने शहर बिजली संकट पैदा कर दिया था। देर रात से ही शहर के कई इलाकों में बिजली समस्या रही। कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय में देर से गुल हुई बिजली बुधवार दोपहर बाद आ पाई। जिसके चलते कंजरी सराय के लोग बेहाल नजर आये। लोगों का कहना था कि देर रात से लेकर दोपहर तक बिजली न आने पर पानी समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ शहर के मंडी चौक में दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली का संकट रहा।

बारिश से चार घंटे ठप रही बिजली
दिल्ली रोड, मानसरोवर व बुद्धि विहार इलाकों में भी बारिश की वजह से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बुद्धि विहार के लोगों का कहना है कि देर रात में जब बारिश शुरू हुई थी तो थोड़ी देर बाद ही हमारी कालोनी की बिजली चली गई थी। बाद में चार घंटे बाद बिजली चालू हूई। मानसरोवर कालोनी के लोगों ने बताया कि हमारे यहां भी बिजली ने काफी परेशान किया है।

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार