लखनऊ डॉयट में स्थापित होने जा रहा निर्देशन एवं परामर्श केन्द्र,जानिए किस तरह से छात्रों और शिक्षकों की राह होगी आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों की मदद व बच्चों का तनाव दूर करने के लिए डॉयट में पहली बार निर्देशन और परामर्श केन्द्र की स्थापना होने जा रही है। ये पहल लखनऊ डॉयट से शुरू हुई है। इस केन्द्र के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय विकास व शैक्षिक व्यवस्था से जड़ी सभी कठिनाईयों को दूर किया जायेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉयट की ओर से बताया गया कि वर्तमान समय में छात्रों और शिक्षकों को अपने शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अत्यधिक दबाव रहता है जिस कारण वे अत्यधिक तनाव में रहते हैं। कई बार वे अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते जिसके कारण वे डिप्रेशन अथवा दुष्चिंता का शिकार हो जाते हैं। इन स्थितियों में आवश्यक है कि छात्रों एवं शिक्षकों को यथोचित परामर्श एवं सहयोग प्रदान किया जाये जो उनकी अभिक्षमताओं के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने तथा शैक्षिक प्रगति करने में सहायक हो । 

गणित व विज्ञान विषय पर फोकस
केन्द्र के माध्यम से छात्रों की गणित विषय में अभिरूचि जागृत करना, गणितीय क्षमताओं को समझाने में सहयोग किया जायेगा। भाषायी कौशल विकसित करने एवं भाषा संबंधी अवरोधों को दूर करने में सहयोग किया जायेगा। विज्ञान विषय में अभिरूचि जागृत करना साथ में  विज्ञान विषय की अवधारणाओं की समझ विकसित किया जायेगा। विज्ञान की अवधारणाओं के दैनिक जीवन में अनुप्रयोग में साहयोग किया जायेगा। 

विषवार शैक्षिक अभिरूचि पैदा करना 
केन्द्र के माध्यम से विषयगत शैक्षिक अभिरूचि जागृत करने में सहयोग किया जायेगा। सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने और  छात्रों की सह शैक्षिक गतिविधियों में अभिरूचि जागृत करने में सहयोग किया जायेगा। इसके साथ ही विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु सहयोग और खेल-कूद के द्वारा छात्रों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक विकास पर भी ध्यान दिया जायेगा। इसके आलवा छात्रों को परीक्षाकाल के तनाव से मुक्ति में सहयोग और छात्रों की अभिरूचि के अनुरूप शैक्षिक संस्था एवं विषय चयन में सहयोग होगा।  छात्रों की शैक्षिक सम्प्राप्ति शैक्षिक क्षमताओं के आंकलन मदद की जायेगी। 

d3
कोट....... निर्देशन और परामर्श केन्द्र खोले जाने की पहल डॉयट की ओर से की गई है। पहली बार इस केन्द्र के माध्यम से छात्रों और बच्चों को तनाव को दूर करते हुए बेहतर शिक्षा प्रदान करने सहयोग प्रदान किया जायेगा। साथ ही अहम विषयों के बारे में भी आसानी से जानकरी मिल सकेगी।  अजय कुमार सिंह प्राचार्य डॉयट लखनऊ 

 

ये भी पढ़े:-  लखनऊ में स्कूल चलो अभियान के साथ नया शैक्षिक सत्र शुरू, बच्चों ने IIM का किया भ्रमण, सचिव ने बच्चों को इस खास अंदाज में दी पुस्तकें 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव