विश्व में कोविड-19 के मामले 2.2 करोड़ के पार
न्यूयॉर्क। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के मामले बुधवार को 22,046,135 तक पहुंच गए, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 778,557 हो गई। अमेरिका इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है, जहां 5,480,487 मामले और 171,687 मौतें हुईं हैं। इसके बाद ब्राजील में 3,359,570 मामले और 109,888 मौतें हुईं। …
न्यूयॉर्क। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के मामले बुधवार को 22,046,135 तक पहुंच गए, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 778,557 हो गई। अमेरिका इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है, जहां 5,480,487 मामले और 171,687 मौतें हुईं हैं। इसके बाद ब्राजील में 3,359,570 मामले और 109,888 मौतें हुईं। वहीं भारत में 27 लाख से अधिक मामलें दर्ज किए गए हैं।
सीएसएसई के अनुसार, 400,000 से अधिक मामलों वाले देशों में रूस, दक्षिण अफ्रीका, पेरू, मेक्सिको और कोलंबिया शामिल हैं, जबकि 30,000 से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस शामिल हैं।
