SSR Death Case: CBI करेगी सुशांत सिंह केस की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है। अब इस केस की जांच का हक सीबीआई के पास है। लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे …
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है। अब इस केस की जांच का हक सीबीआई के पास है। लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है।
न्याय की जीत- बिहार डीजीपी
सर्वोच्च न्यायालय के सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के आदेश को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा इस फैसले से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पांडेय ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में शुरू से ही बिहार पुलिस संवैधानिक और कानूनी तरीके से काम कर रह थी लेकिन बिहार पुलिस पर आरोप लगाए गए थे। अब सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस के द्वारा किए गए संवैधानिक कामों को उचित ठहराते हुए उस पर मुहर लगा दी है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से अदालत के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ेगी तथा इस मामले में सुशांत के परिजनों को न्याय मिलेगा। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस प्रारंभ से ही गलत कर रही थी। उन्होंने लोगों से धीरज रखने की अपील करते हुए कहा कि अब इस मामले में जांच के परिणाम का इंतजार करना चाहिए।
न्याय मिलेगा- सुशांत के भाई
सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा- हमारा परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है, हम सभी का आभार करते हैं। अब हमें तसल्ली है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा।
एतिहासिक फैसला-सुशांत के वकील
सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने कहा- सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा। रिया ने कल जो बयान जारी किया था वो केवल सिंपेथी पाने के लिए किया था।
‘अब न्याय होगा’: सुशांत के दोस्त गणेश हिवरकर
सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त कोरियोग्राफर गणेश हिवरकर बुधवार की सुबह सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए फैसले के बाद खासे उत्साहित हैं। कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। गणेश हिवरकर ने फैसले के तुरंत बाद बताया, “अदालत के फैसले के बारे में सुनकर आज मैं बहुत खुश हूं। यह बहुत अच्छा है। आगे भी लड़ेंगे, आगे तक जाएंगे।”
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत की बहन का पोस्ट
सुशांत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसले सुनाता है इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के लिए पोस्ट किया है। वहीं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ट्वीट कर लिखा कि उन्हें सुशांत के लिए न्याय का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि सशांत ने कथित तौर पर 14 जून को अपने मुंबई आवास पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके पिता के. के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीवनगर में एक मामला दर्ज करवाया था। बाद में बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा की थी।
