प्रयागराज में बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक - 2024 में फिर मिलेगा पूर्ण बहुमत, निकाय चुनाव में भी जीत करेंगे दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से निकाय और लोकसभा चुनाव जीतेगी। 

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार ने पूरी तरस से कमर कस की है। जिसके मद्देनजर रविवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को इस बार और बेहतर तरीके से जीतना है। जिसके लिए पहले से कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर रणनीति तैयार की जा रही है। 

मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह तो सेमीफाइनल है, 2024 में सन 2019 की तरह पूर्ण बहुमत से फिर सत्ता में आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड के बारे में कहा कि समाजवादी पार्टी के ही सानिध्य में रहकर माफिया अपराध करते थे । भारतीय जनता पार्टी इनको मिट्टी में मिलाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी माफियाओं का शेल्टर होम थी। यहीं से माफिया अपना साम्राज्य बनाते और चलाते थे। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में निकाय चुनाव जल्द होने वाला है और हम लोगों की पूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार प्रचंड बहुमत से हम लोग निकाय चुनाव भी जीतेंगे। 2025 में लगने वाले महाकुंभ के बारे में कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। इस बार का चुनाव और महाकुंभ पिछली बार की तरह ना होकर उससे भी भव्य होगा। 

ये भी पढ़ें -Amrit Vichar Impact : अतीक अहमद के लापता सरकारी गनर करीम बाबा की तलाश तेज 

संबंधित समाचार