JDS विधायक शिवलिंगे गौड़ा ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरसी। कर्नाटक के आरसिकेरे निर्वाचन क्षेत्र के जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। गौड़ा ने यहां विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से भेंट की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

ये भी पढ़े - भोपाल- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने की 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अपेक्षित गति सीमा पार 

कर्नाटक के हासन जिले के आरसिकेरे से तीन बार के विधायक गौड़ा जदएस नेतृत्व के साथ अपने मतभेद को लेकर मुखर रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी से दूरी भी बनाये रखी है। उन्होंने हाल में कहा था कि वह कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और ऐसी संभावना है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें आरसिकेरे से अपना प्रत्याशी बना सकती है। गौड़ा पिछले कुछ दिनों में जदएस छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं।

ये भी पढ़े - उद्धव के खिलाफ नारायण राणे का बयान असंसदीय लेकिन यह शत्रुता को बढ़ावा नहीं देता: अदालत 

संबंधित समाचार