छत्तीसगढ़ : दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों के शव मिले पेड़ से लटकते 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में रविवार को एक दंपति और उसके दो नाबालिग बच्चों के शव पेड़ से लटकते मिले। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि दंपति ने अपने बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें - JDS विधायक शिवलिंगे गौड़ा ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

अधिकारी ने बताया कि बागीचा थाना क्षेत्र के सामरबर गांव के बाहरी इलाके में राजू राम (28), उसकी पत्नी भिनसारीं बाई (22), पांच साल की बेटी देवंती बाई और तीन साल के बेटे देवन साईं के शव एक पेड़ से लटकते पाए गए। उन्होंने कहा कि राजू राम का परिवार सामरबर गांव में रहता था और पहाड़ी कोरवा समुदाय से ताल्लुक रखता था। पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के दायरे में आता है।

अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति ने आत्महत्या करने से पहले अपने बच्चों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह मामले की गहन जांच के बाद ही पता चल सकेगी। अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के संबंध में जल्द मुकदमा दायर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अमृतपाल के सहयोगियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द करने में देरी, इस पहलू पर हो सकती है सीबीआई जांच