अयोध्या: व्यापारियों ने माथे लगाई रज, देखा राम मंदिर निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर का निर्माण निकट से देखना हर किसी की चाहत हो गई है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर निर्माण को दिखाने के लिए हर एक वर्ग को आमंत्रित कर रहा है। साधु-संतों व गुरुकुल के विद्यार्थियों के बाद व्यापारियों को मंदिर निर्माण दिखाने के लिए ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण भेजा गया था। रविवार को बड़ी संख्या में जन्मभूमि स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों ने मंदिर निर्माण देखा। 

AV50
      
इससे पहले व्यापारियों ने एक साथ जाकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व नगर के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सभी का बारी-बारी से स्वागत किया। इसके बाद रामनामी ओढ़ा प्रसाद भेंट किया। सभी भव्य मंदिर निर्मित होते देख श्रद्धाभाव से ओतप्रोत हो गए। बार-बार जय श्रीराम का जयकारा लगाते रहे। मंदिर परिसर की माटी व ईंट को माथे पर लगाया। गर्भगृह सहित पूरे निर्माणाधीन परिसर को सभी ने घूम-घूूमकर देखा। बाद में यह दल हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन भी करने गया। सभी ने भव्य मंदिर निर्माण देखने को अपना भाग्य बताया। ट्रस्ट के कार्य को भी सराहा।

ये व्यापारी प्रमुख रूप से रहे मौजूद 
इस दल में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, महामंत्री अरुण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, ज्ञान केसरवानी, नपा पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, विनोद श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश रूपम, कमल कौशल, वंदना अग्रवाल, अचल गुप्ता, भवदीय ग्रुप के डॉ. अवधेश वर्मा, विनोद पाठक, तरुण मित्तल, शक्ति जायसवाल, विकास गुप्ता, जानकी महल के पुजारी पंकज मिश्रा, निधि मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में व्यापारीजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: माहे रमजान में रहमत का अशरा पूरा, मगफिरत का आज से

संबंधित समाचार