Unnao News : नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी कर रहा गाली-गलौज, SP Office के पीछे का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी गाली-गलौज कर रहा।

उन्नाव में नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी का गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। SP Office के पीछे का वीडियो बताया जा रहा।

उन्नाव, अमृत विचार। नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे एक पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह वीडियो ठीक एसपी आफिस के पास का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी है। हालांकि अमृत विचार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
 
रविवार दोपहर सोशल मीडिया में एक पुलिस कर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो एसपी आफिस के पास का बताया जा रहा है। जिसमें नशे में धुत एक पुलिस कर्मी झूमता हुआ आसपास खड़े लोगों से गालीगलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। मामला सुर्खियों में आने पर इसकी जानकारी एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना को हुई। इसके बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी आशुतोष कुमार को सौंपी है।
 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज