Indian Idol 13 : अयोध्या के ऋषि सिंह बने 'इंडियन आइडल 13' के विजेता, मिला 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के ऋषि सिंह को रविवार को हुए सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीज़न 13 के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया गया। ऋषि सिंह को ₹25 लाख का चेक, इंडियन आइडल की विजेता ट्रॉफी और एक कार दी गई। कुल 6 फाइनलिस्ट में देबोस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल क्रमश: फर्स्ट रनर-अप और सेकेंड रनर-अप रहे।



ऋषि सिंह ने  गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया है। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। फैंस को ऋषि की आवाज में अरिजीत सिंह जैसी बात नजर आती है।

राम की नगरी अयोध्या के ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ  25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। 'इंडियन आइडल 13' जीतने वाले ऋषि सिंह अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजते हैं। दरअसल, ऋषि सिंह ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है। ऋषि सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश की अयोध्या से आए ऋषि सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में भी रहते थे, जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि वही इस बार की ट्रॉफी जीतने वाले हैं।

इंडियन आइडल 13' के ऑडिशन राउंड से ही सभी जज के फेवरेट बन चुके ऋषि सिंह की गायिकी को माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अब्बास-मस्तान जैसे सितारे भी पसंद करते हैं और सोशल मीडिय पर भी तारीफ कर चुके हैं। इंडियन आइडल 13 के विनर ऋषि सिंह हैं तो वहीं देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे।


ये भी पढ़ें : VIDEO : Varun Dhawan ने NMACC में परफॉर्म करते समय Gigi Hadid को गोद में उठाकर किया Kiss, हुए ट्रोल 

संबंधित समाचार