VIDEO : Varun Dhawan ने NMACC में परफॉर्म करते समय Gigi Hadid को गोद में उठाकर किया Kiss, हुए ट्रोल
कई ट्विटर यूजर्स ने इसकी आलोचना की और एक ने लिखा, सोचो जीजी कितना असहज हुई होंगी
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन परफॉर्म करते समय सुपरमॉडल जीजी हदीद (Gigi Hadid) को गोद में उठा लिया और उनके गाल पर किस किया। सामने आए वीडियो में वरुण पहले उन्हें हाथ पकड़कर स्टेज पर लाते दिख रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने इसकी आलोचना की और एक ने लिखा, सोचो जीजी कितना असहज हुई होंगी।
I guess today you woke up and decided to be woke. So lemme burst ur bubble and tell u it was planned for her to be on stage so find a new Twitter cause to vent about rather then going out and doing something about things . Good morning 🙏 https://t.co/9O7Hg43y0S
— VarunDhawan (@Varun_dvn) April 2, 2023
ऐक्टर वरुण धवन ने एनएमएसीसी में परफॉर्मेंस के दौरान सुपरमॉडल जीजी हदीद को उनकी सहमति के बिना गोद में उठाने और किस करने की आलोचना करने वाली एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया है। वरुण ने कहा, बता दूं कि...उन्हें स्टेज पर लाना प्लान का हिस्सा था इसलिए बाहर निकलकर कुछ करने के बजाय...ट्विटर पर करने के लिए...नया काम ढूंढो।
Bollywood celebrities again proved they're so chapri nd classless.
— Rani Mehra (@QueenRaniMehra) April 2, 2023
she looks scared imao.. #VarunDhawan this is so embarrassing #NMACC #GigiHadidpic.twitter.com/FQ4OxN1Rb7
मुंबई में चल रहे NMACC इवेंट में इन दिनों सितारों का जलवा है। तमाम सितारे आकर अपने जलवे दिखा रहे हैं। इवेंट में शिरकत करने वाले तमाम सितारों ने जो जलवा बिखेरा है वो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। सबसे पहले तो सलमान खान के लुक और पेपराजी के साथ उनके अंदाज़ ने सभी का दिल जीत लिया है। वहीं शाहरुख खान का पठान फिल्म के सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस ने सभी का दिल जीत लिया है। इस डांस में स्टेज पर शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन को भी मौजूद देखा गया। जहां इस इवेंट में मौजूद ज्यादातर सितारे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं वहीं वरुण धवन NMACC इवेंट में कंट्रोवर्सी का हिस्सा हो गए हैं।
कई सितारों के साथ ही साथ वरुण धवन ने भी कल NMACC के इवेंट पर अपनी परफॉर्मेंस दी। जब वरुण धवन की परफॉर्मेंस को सभी ने सराहा वहीं उन्होंने सुपरमॉडल Gigi Hadid के साथ स्टेज पर कुछ ऐसा कर दिया कि वो चारों ओर से कंट्रोवर्सी से घिर गए। असल में वरुण धवन कंट्रोवर्सी का कारण इसलिए बने हैं हैं क्योंकि उन्होंने बिना किसी की इजाजत लिए एक महिला को किश किया और उसे अपनी गोद में उठा लिया।
आपको बता दें वरुण धवन ने इशारे-इशारे हदीद को स्टेज पर बुलाया और फिर इशारे में उठाने के बाद उन्होंने गिगी को हदीद को गोद में उठा लिया। इसके बाद गिगी को चारों ओर घुमाते हैं और गिगी को उतारने के बाद वो गिगी को किश कर लेते हैं। वरुण के इसी अंदाज़ के कारण लोगों ने उन्हें कोसना और ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
लोगों को वरुण से इस तरह से हरकत करने की उम्मीद नहीं थी और लोगों का कहना है कि वरुण ऐसा करेंगे उन्होंने कभी सोचा नहीं था। वहीं कुछ ने वरुण की इस हरकत को बॉलीवुड से जोड़ दिया और बोले कि बॉलीवुड अपनी इन्हीं हरकतों के कारण बदनाम है। जहां जीजी के ट्रेडिशनल लुक पर लोग फ़िदा हो गए हैं वहीं वरुण की एक हरकत ने सभी को निराश कर दिया है।
ये भी पढ़ें : Ajay Devgan Birthday : 54 वर्ष के हुए सिंघम, जानिए अजय देवगन ने फिल्म जगत में कैसे की शुरूआत?
