उन्नाव में ट्रक की टक्कर से डंपर बना आग का गोला, हाइवे पर लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सोमवार सुबह खराब खड़े डंपर में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे डंपर धू-धूकर जलने लगा। हादसे में डंपर चालक भी घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। जिसे खुलवाने में दही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कानपुर देहात के भोगनीपुर थानांतर्गत महाराजपुर निवासी आरिफ पुत्र इस्माइल डंपर चालक है। सोमवार भोर वह गाड़ी लेकर क्लीनर अश्वनी कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हसलापुर थाना  भोगनीपुर के साथ लखनऊ जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थाना अंतर्गत वृंदावन होटल के पास डंपर में तकनीकी खराबी आ गई। चालक और क्लीनर गाड़ी से उतरकर खराबी दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे आरिफ घायल हो गया। इसके साथ ही डंपर में आग लग गई। हाइवे पर आग का गोला बने डंपर को देख अन्य वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। सभी गाडियां जहां की तहां रुक गई।

5 - 2023-04-03T103352.488

जाम और डंपर में आग की सूचना पर दही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने हाइड्रा से डंपर किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर में टक्कर मारने के बाद मौके से भागे ट्रक की तलाश पुलिस कर रही है। 


ये भी पढ़ें -America : अलबामा में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल 

संबंधित समाचार