Fire In Ayodhya : दो महीना पहले चालू हुई अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के बेनवा में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
     
सोमवार की भोर में लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट से बेनवा नेवाकबीर में स्थित सरकार ग्रुप ट्रेनिंग कंपनी, जिसमें अगरबत्ती का निर्माण होता था आग लग गई। आग लगने की जानकारी फैक्ट्री के दो कर्मचारियों जो फैक्ट्री के बाहर सो रहे थे उनको हुई। गुहार लगाने पर लोग इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री के मालिक हरीश चंद्र तिवारी उर्फ बबलू ने बताया कि इनवर्टर से शार्ट सर्किट हुआ था। बगल रखे गत्ते में आग लग गई। अग्निकांड में ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है। केवल कोयला जला है। मशीनें और जनरेटर तथा अगरबत्ती बनाने की सामग्री आग से बच गई है। अभी दो माह पहले ही फैक्ट्री लगाई थी।


ये भी पढ़ें - OROP की खामियों पर भड़के सेना के रिटायर जवान, प्रदर्शन कर PM मोदी को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार