Video : छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा- ED ने एक महीने में 50 छापे डाले हैं, क्या-क्या पाया ये क्यों नहीं बता रहे?
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में तो भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ की सुध आई नहीं, अब चुनाव आ रहा है तो दिल्ली जा रहे हैं। किसलिए धान खरीदी 20 क्विंटल/एकड़ रोकने के लिए?, सामाजिक-आर्थिक सर्वे रोकने?, आरक्षण को लटकाए रखने? छत्तीसगढ़ के हितों के बारे में चर्चा करने तो नहीं जा रहे।
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ : दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों के शव मिले पेड़ से लटकते
बघेल ने कहा कि भाजपा ने आज एक एक वीडियो जारी किया है जिसमें कांग्रेस के 70 साल का कथित भ्रष्टाचार बताया है। ज्यादा चतुराई में अपने शासनकाल के समय को भी जोड़ लिया। जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, जनता दल, BJP-JDS सरकार और अपने 8 साल को भी जोड़ लिया।
ED ने अभी एक महीने में 50 छापे डाले हैं, क्या-क्या पाया ये क्यों नहीं बता रहे?
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 3, 2023
ED एक साल से जाँच कर रही है, फिर वह जाँच राज्य सरकार को सौंप दी, हमने जाँच के आदेश दे दिए।
लेकिन हमने जो चिट्ठी लिखी है चिटफ़ंड और नान घोटाले की जाँच के लिए, वो ED कब करेगी? pic.twitter.com/2G1mn4aOad
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ED ने अभी एक महीने में 50 छापे डाले हैं, क्या-क्या पाया ये क्यों नहीं बता रहे? ED एक साल से जांच कर रही है, फिर वह जांच राज्य सरकार को सौंप दी, हमने जांच के आदेश दे दिए। लेकिन हमने जो चिट्ठी लिखी है चिटफ़ंड और नान घोटाले की जाँच के लिए, वो ED कब करेगी? मैं अपने नेता के साथ सूरत जा रहा हूं तो न्यायपालिका पर दवाब कहां से आ गया? हुड़दंग तो पश्चिम बंगाल और बिहार में किया जा रहा है ट्रेंड लोगों के द्वारा।
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: कांकेर और सुकमा में पांच नक्सली गिरफ्तार
