मुरादाबाद : गबरू सैफी को सुरक्षा दो, हमलावरों को गिरफ्तार करो', ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन जिला कमेटी उत्तर प्रदेश ने सोमवार को गबरू सैफी की सुरक्षा तथा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर पर प्रदर्शन किया। साथी ही एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कमेटी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व थाना कटघर क्षेत्र निवासी गबरू सैफी का जमीन को लेकर इमरान नाम के व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद के चलते इमरान और उसके तीन साथियों ने गबरू सैफी पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के दौरान गबरू सैफी का साथी मुखिया रियासत गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि गबरू सैफी गोली लगने के कारण अपाहिज हो गया था। जिसका थाना कटघर में मूल संख्या 225/ 2022 धारा 307 आईपीसी में इमरान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। साथ ही थाना कटघर पुलिस द्वारा इमरान की गिरफ्तारी करली गई थी। इमरान को न्यायालय में समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न्यायालय द्वारा इमरान को जमानत मिल गई है। जमानत मिलते ही इमरान व उसके अन्य साथियों ने ईद से पहले गबरु को जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को बदमाशों के खिलाफ लिखित रूप से प्रार्थना पत्र द्वारा दे दि गई है। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि गबरू सैफी व उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने के साथ ही हमलावारो की गिरफ्तारी की जाए। ईद से पहले हमलावर इमरान की जमानत निरस्त की जाए। ज्ञापन देने वालों में रोहिताश राजपूत, श्याम सुंदर, अविनाश चंद्र, इरशाद व हर किशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पूरे देश में लागू करे सरकार, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
