मुरादाबाद : अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पूरे देश में लागू करे सरकार, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधिवक्ताओं की आए दिन हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार से सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक चंद्र दिवाकर आदि ने इस ज्ञापन के माध्यम से बताया कि द्वारिका दिल्ली में अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ऐसी कई घटनाएं अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही है। इससे अधिवक्ता समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए पूरे देश में राजस्थान की तरह एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट प्रभावी रूप से लागू कराया जाए।
ज्ञापन देकर मांग करने वालों में समिति के सचिव सचिन कुमार प्रेमी, मोहम्मद तनजीम, राहुल विक्रम सिंह, हबीब हुसैन, मोहम्मद सुहैल, सुनील कुमार, तारा सिंह, सोनू सैनी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : आईपीएल सितारों की राह पर शहर के युवा खिलाड़ी
