मुरादाबाद : कागजों में स्मार्ट सिटी, अधर में 611.92 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, सरकारी स्कूलों का आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत जीर्णोद्धार सहित 17 परियोजनाओं का काम अधूरा

स्मार्ट सिटी मिशन : काम अधूरा होने से अस्त-व्यस्त है शहर, 37 में से 20 परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन की 611.92 करोड़ रुपये की लागत की 17 परियोजनाएं अधर में होने से शहर कागजों में ही स्मार्ट है। इन कार्यों के अधर में रहने से शहर अस्त व्यस्त है। पहले यह परियोजनाएं जून तक पूरी होनी थी। लेकिन, काम अधूरा होने से सरकार ने दिसंबर तक समय बढ़ा दिया है। इससे अभी शहर को पूर्ण रूप से स्मार्ट होने का इंतजार करना पड़ेगा।

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन की 37 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से शहर को स्मार्ट बनाने की पहल 2018-19 में हुई। इसमें से 20 परियोजनाएं 232.92 करोड़ रुपये का एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, चार्जिंग स्टेशन फार ई रिक्शा, कॅरियर मित्र वेबसाइट, पार्कों का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण, सोलर आधारित वाटर एटीएम आदि पूरे हो गए। 611.92 करोड़ रुपये लागत की 17 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के अधर में होने से शहर अस्त-व्यस्त है। इस बीच नगर निगम के चुनाव होने से इन कार्यों पर भी असर पड़ेगा। वहीं, काम की सुस्त गति को देखते हुए एजेंसियों और स्मार्ट सिटी मिशन के अधिकारियों के अनुरोध पर सरकार ने इन कार्यों को पूरा करने के लिए दिसंबर तक समय दे दिया है। जिससे शहर को स्मार्ट होने में अभी और वक्त लगेगा।

यह परियोजनाएं अभी अधर में

  • कार्य का नाम लागत (रुपये लाख में)
  • मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर 4328
  • सरकारी स्कूलों का आपरेशन
  • कायाकल्प में जीर्णोद्धार 9239
  • फेस्टिवल व कल्चर प्रमोशन हैंडीक्राफ्ट
  • मेला फार ब्रास प्रमोशन 100
  • कंबाइंड ब्रास फरनेस फैसिलिटी सेंटर 1949
  • स्मार्ट रोड नेटवर्क 13041
  • मानव शवदाह गृह 235
  • सिटी ब्रांडिंग लोगो एंटी प्वांइंट्स 626
  • एनिमल कारकस 399
  • स्कॉडा के तहत जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण 1078
  • स्मार्ट मीटरिंग 837
  • रेट्रोफिटिंग आफ ओल्ड एरिया 6968
  • बुध बाजार, गुरहट्टी आदि में वेंडिंग जोन 261
  • रिहैबिलिटेशन ऑफ स्टार्म वाटर
  • ड्रेनेज सिस्टम 5536
  • कैपसिटी इनहेंसमेंट इलेक्ट्रिक सप्लाई 9058
  • पावर आपूर्ति को सुदृढ़ करने को
  • स्मार्ट मीटरिंग 3554
  • स्पोर्ट्स स्टेडियम का जीर्णोद्धार 540
  • मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर फार
  • ब्रास रिसर्च एंड डेवलपमेंट 3443 लाख रुपये

स्मार्ट सिटी की 20 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 17 पर काम चल रहा है। जून तक इसे पूरा होना था, लेकिन काम अभी पूरा करने में वक्त लगेगा। इसको देखते हुए समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। सरकार ने दिसंबर तक का समय बढ़ाया है। तब तक सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।-टीएन मिश्र, नोडल, मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : गबरू सैफी को सुरक्षा दो, हमलावरों को गिरफ्तार करो', ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

 

 

 

संबंधित समाचार