अयोध्या: कूड़ा जलाने में लापरवाही से छप्पर में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। घूर गड्ढे पर कूड़ा जलाने में हुई लापरवाही के चलते एक छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। थाना पूराकलंदर के नरायनपुरन गांव में सोमवार को 11बजे गांव के ही परिक्रमा के छप्पर में आग लग गई। धुआं देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। छप्पर में लकड़ी और कंडा रखा हुआ था। 

पीड़ित परिक्रमा ने बताया कि छप्पर के बगल घूर का गड्डा है। दो लोग सुबह कूड़ा फूंक कर चले गए थे। उसी से निकली चिंगारी ने से आग छप्पर और बगल स्थित बांस कोठ में आग लग गई।जिससे छप्पर जलकर राख हो गया। जिसमें लकड़ी कंडा रखा गया था। हल्ला गुहार पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रधान राजेश कोरी ने बताया कि आसपास रिहायशी मकान हैं अगर आग फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में कृष्ण कुमार बने अध्यक्ष, चंद्र कुमार चुने गए महामंत्री

 

संबंधित समाचार