रायबरेली: पूर्व विधायक ने दामाद और बेटी की सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है मामला  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज /रायबरेली,  अमृत विचार। सरेनी क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री सुरभि सिंह के साथ ससुराली जनों के द्वारा दहेज को लेकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने के बाबत पुत्री के पति अश्वनी सिंह व सास निवासी सिविल लाइन प्रयागराज के विरुद्ध लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुरभि सिंह का विवाह 2017 में प्रयागराज निवासी आदित्य सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह के साथ किया था। विवाह में एक करोड़ रुपए खर्च किया था। उसके बावजूद उसकी पुत्री की सास हर समय कम दहेज लाने का उलाहना किया करती थी और अपने पुत्र को पत्नी के साथ मारपीट के लिए उकसाया करती थीं। जिसके कारण अश्वनी सिंह मेरी पुत्री को मारता पीटता था और दोनों मिलकर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। मैं अपनी पुत्री और पौत्र को किसी तरह अपने घर ले आया हूं। फिर भी मेरा दामाद अश्विनी सिंह अपहरण की धमकी दे रहा है। पूर्व विधायक की शिकायत पर लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई राजेश कुमार यादव को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: पति बना हैवान! चरित्र पर संदेह के चलते ले ली पत्नी की जान

संबंधित समाचार