बरेली: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के सनईया में पांच लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सनईया निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह छह महीने पहले हुआ था। 

वह पति और ससुर के साथ अपने मकान में रहती है। जिसको लेकर उसका जेठ रंजिश रखता है। आरोप है कि 5 फरवरी को उसका पति काम पर गया हुआ था तभी जेठ के साथ उसके साथी घर में घुस आए और उसका दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे तंग होकर महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: ट्रेनों के अंदर अवैध वेंडरिंग जारी, रेल नीर की जगह बेच रहे दूसरा पानी

संबंधित समाचार