बहराइच: दुकान के सामने से ईंट हटाने पर युवक को पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बघौड़ा गांव निवासी युवक ने अपने दुकान के सामने से जल निकासी के लिए ईंट हटाई। इससे नाराज दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम बघौडा निवासी तिलकराम (28) पुत्र घसीटे घर के सामने परचून की दुकान का संचालन करते हैं। उनके दुकान के सामने जलभराव की स्थिति है। जिस पर तिलक राम सोमवार शाम को दुकान के सामने से ईंट हटाने लगा। 

इसको लेकर दबंग आशीष, शिव कुमार, गोलू और संगम नाराज हो गए। सभी ने युवक डंडे और पैर से पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राम दवन ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, सीज...झोलाछाप डॉक्टर में हड़कंप

संबंधित समाचार