Kanpur: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे युवक, चलती कार के बोनट व खिड़कियों पर बैठकर ली सेल्फी, Video Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवकों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई।

कानपुर में युवकों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। नौबस्ता थानाक्षेत्र में चलती कार के बोनट व खिड़कियों पर बैठकर लाव लश्कर निकाला। रैली में खुले आम युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

कानपुर, अमृत विचार। दक्षिण क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा चलती कार के बोनट व खिड़कियों में बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों को नौबस्ता क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियों को कुछ लोगों ने ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यातायात प्रभारी दक्षिण ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कही। 

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने रविवार को एक सिपाही की गाड़ी का चालान किया था। वहीं सोमवार को यातायात नियमों को धता बताते हुए युवओं ने चलती कार के बोनट व खिड़कियों पर बैठ कर लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकाला। जुलूस निकालते हुए युवाओं का राहगीरों ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकाल रहे हैं, जिसमें बाइकों के साथ कारें भी है।

वीडियों में दो कारें दिखाई पड़ रहीं जिसमें आगे की कार में एक युवक बोनट पर बैठा है व कार की तीनों खिड़कियों में कुछ युवक बैठ कर मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहे हैं। वहीं जुलूस में चल रही पीछे की कार में युवक कार की खिड़की पर बैठ कर मोबाइल से वीडियो बना रहे। यातायात प्रभारी दक्षिण हारून रशीद ने बताया कि वायरल वीडियों की जानकारी प्रकाश में आई है। वीडियो में प्रयोग की गई गाड़ियों के नंबरों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार