बरेली: टिकट चेकिंग से मुरादाबाद मंडल मालामाल, कमाए 52.98 करोड़
बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि डिविजन के वाणिज्य विभाग ने टिकट चेकिंग से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 52.98 करोड़ रुपये अर्जित किए, जो कि निर्धारित लक्ष्य 48.49 करोड़ रुपये से 9.26 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, मार्च माह में 3.45 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो निर्धारित लक्ष्य 2.99 करोड़ रुपये से 15.38 प्रतिशत अधिक है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने भी व्यक्तिगत रूप से अभियान में सहयोग किया। इसमें सीएस चौबे, मुकेश कुमार, विशाल शर्मा ने रेल राजस्व अर्जित कर योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका ने साथ जाने से किया मना तो मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
