VIDEO : बेरहमपुर के बेरहम कुत्तों का आतंक, बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के पीछे दौड़े कुत्ते, खड़ी कार से स्कूटर की जोरदार टक्कर
भुवनेश्वर। ओडिशा के बेरहमपुर में स्कूटर से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के पीछे 5 आवारा कुत्ते दौड़े जिसके कारण महिला ने स्कूटर की स्पीड बढ़ाई और स्कूटर की एक खड़ी कार से टक्कर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बच्चा, महिला ड्राइवर और अन्य महिला हवा में उछलती हुई दिख रही हैं।
ओडिशा के बेरहमपुर में स्कूटर से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के पीछे 5 आवारा कुत्ते दौड़े जिसके कारण महिला ने स्कूटर की स्पीड बढ़ाई और स्कूटर की एक खड़ी कार से टक्कर हो गई। VIDEO में बच्चा, महिला ड्राइवर और अन्य महिला हवा में उछलती हुई दिख रही हैं। pic.twitter.com/RysxQCX2cN
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 4, 2023
आवारा कुत्तों के हमले की खबरें आए दिन सामने आती हैं। कई बार ये कुत्ते इतने खूंखार हो जाते हैं कि बच्चों की जान भी ले लेते हैं। इनकी वजह से हर दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। ताजा मामला ओडिशा का है। यहां बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को कुत्तों ने दौड़ा लिया। दहशत में महिला ने सड़क के किनारे खड़ी कार में अपनी स्कूटी भिड़ा दी। इससे तीन लोग घायल हुए हैं।
यह पूरा मामला ओडिशा के बेरहामपुर में गांधीनगर की गली नंबर सात का है। महिला चार साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान 5 कुत्तों ने दौड़ा लिया। महिला ने बचने के लिए स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। वह थोड़ी दूर निकली थी कि आगे खड़ी कार में भिड़ गई। हादसे के बाद स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और बच्चा उछलकर सड़क पर गिरते हैं। इसके बाद कुत्ते वापस लौट जाते हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
बता दें कि पिछले साल लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद गाजियाबाद में भी एक पिटबुल कुत्ते ने पार्क में बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोंच खाया था। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 150 टांके लगाए थे।
ये भी पढ़ें : UPA के दौरान भ्रष्टाचार के लिए दोषसिद्धि दर अधिक रही : कपिल सिब्बल
