बरेली : युवती ने प्रेमी के साथ जाने से किया इनकार, युवक ने चाकुओं से हमला कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मवाई निवासी शरीफ अहमद की बेटी अपने माता पिता के साथ बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर मोहल्ले में किराए के मकान पर रहकर सिलाई का काम करती है। युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसका प्रेम प्रसंग भाई के दोस्त शमीम के साथ था।

जिसके चलते वह शमीम के साथ कानपुर घर से भाग कर चली गई और वहीं उसने निकाह कर लिया। युवती ने किसी कारण शमीम को छोड़ दिया और अपने घर वापस चली आई, लेकिन शमीम उसका पीछा कर उसके गांव पहुंच गया और हंगामा करने लगा। 

परिजनों द्वारा थाना शेरगढ़ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व बलात्कार करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें शमीम थाना शेरगढ़ से वांछित चल रहा था। दबंग युवक से परेशान होकर शरीफ अहमद अपने परिवार के साथ थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर में किराए के मकान में रहने लगा।

उसकी बेटी सिलाई का काम करती है। आज अचानक से शमीम वहां पहुंच गया और जबरन रिफा को घर से खींचने लगा। जब युवती ने जाने से इनकार किया तो युवक ने युवती के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया।  हंगामा सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

थाना बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी थाना शेरगढ़ से कई मामलों में वांछित चल रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा

संबंधित समाचार