Fatehpur News : Deputy CM Brajesh Pathak ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- अस्पतालों का होगा मेंटिनेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे।

फतेहपुर में दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे। मंगलवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज और गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्तपतालों का मेंटिनेंस होगा।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिले के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत भी वितरित किया। इसके साथ ही भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गौशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकताओं के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव की स्थिति के बारे में जाना।

उन्होंने फिर जिले में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बबताया कि जिले में बहुत अच्छा काम हो रहा है और जो कमी है उसमे सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सारे अस्पतालों को मेंटिनेंस करने को निर्देशित किया है।

 

संबंधित समाचार