पीलीभीत: रहस्यमयी पत्ता गोभी खाने से चार लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। खाने में पत्ता गोभी खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। एक साथ चार लोगों की तबीयत खराब होने पर परिवार के अन्य लोग परेशान हो उठे। आनन-फानन में मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें फूड प्वाइजनिंग होने की समस्या बताई है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सनगमा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात खाने के लिए पत्ता गोभी की सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए थे। तभी अचानक घर में परविंदर कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, प्रियंका देवी पत्नी अनिल कुमार, रिंकी देवी पुत्री परविंदर कुमार और सरोज कुमारी पत्नी परविंदर कुमार की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग होने की शिकायत बताई। चारों मरीजों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: संविदाकर्मी को मारा थप्पड़, भाजपा नेता पर एफआईआर
