दुर्विजय सिंह शाक्य पहुंचे बरेली, भाजपाइयों ने किया स्वागत
बरेली अमृत विचार। दुर्विजय सिंह शाक्य को भाजपा के ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को आईएमए हॉल में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की गई। जिसमें उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (हाफेड) के निदेशक व कार्यक्रम संयोजक दक्ष शर्मा पराशर ने बताया कि एपी कुट्टी देश में अल्पसंख्यकों के बीच एक प्रमुख चेहरा हैं।
बुधवार दोपहर 10 बजे वह आईएमए हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष कुट्टी और दुर्विजय सिंह शाक्य को 51 किलो की माला भेंट की जायेगी। प्रेस कांफ्रेंस में मनोज थपलियाल, डा. नरेन्द्र गंगवार, एडवोकेट राहुल गुप्ता, योगेश कुमार, बंटी आदि ने हिस्सा लिया। इधर देर शाम को परतापुर में भाजपा नेता आबिद यार खां के निवास पर रोजा इफ्तारी हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी, अनिल कुमार एडवोकेट, मनोज थपलियाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन एपी कुट्टी आज बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर उन्होंने परतापुर में भाजपा नेता आबिद यार के निवास पर रोजा इफ्तारी में शिरकत की। इस मौके पर गाय के दूध से उन्होंने रोजा इफ्तारी की और मस्जिद में नमाज अता की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी ने कहा मैं पहली बार यूपी में यहाँ आया हूँ, रोजा इफ्तारी को देखकर बहुत अच्छा लगा, जिसमे गाय के दूध से रोजा इफ्तारी हुई। पीएम मोदी के विजन पर काम हों रहा है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास है।
ये भी पढ़ें : कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और दर्शन थुगुदीपा के भाजपा में शामिल होने की संभावना
