हरदोई: खेत में बाली बीन रही वृद्धा की कम्बाइन की टक्कर से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतरौली/ हरदोई, अमृत विचार। मंगलवार दोपहर बाद थानाक्षेत्र अतरौली के पंचमखेड़ा गांव में कम्बाइन से हो रही गेहूं की कटाई के दौरान बाली बीन रही वृद्धा की कम्बाइन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया । पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी हुई है । 

थानाक्षेत्र के ग्राम राममदारपुर निवासी अजय कुमार बाजपेई पुत्र राम आसरे बाजपेई ने बताया कि 15 बीघा गेहूं का खेत पंचमखेड़ा में है । मंगलवार को इसी गेहूं के खेत की कटाई अजय कुमार बाजपेई के द्वारा कम्बाइन मशीन से करवाई जा रही थी । खेत में ही पंचमखेड़ा निवासी महदेइ 72 पत्नी रमई गेहूं की बाली बीन रही थी उसी दौरान ड्राइवर द्वारा कम्बाइन मशीन बैक करने से महदेई के सिर में टक्कर लग जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे से ड्राइवर मौके से फरार हो गया । जानकारी पर पहुंचे सीओ सण्डीला अंकित मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ करते हुए कम्बाइन मशीन व शव को कब्जे में ले लिया है । एसएचओ आनन्द नारायण त्रिपाठी ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।


ये भी पढ़ें -सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लगाया जनता दरबार, सुनी शिकायतें 

संबंधित समाचार