अयोध्या: खेत में फंदे से लटका मिला युवक, गंभीर हाल में लखनऊ रेफर
अमृत विचार, अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र में एक युवक खेत में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पर उसके भाई ने फंदे से उतरवा जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया है।
बताया गया कि थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी 30 वर्षीय संजय निषाद पुत्र गुरु प्रसाद अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में फंदे से लटका मिला। किसी ने मामले की जानकारी उसके भाई को दी तो वह मौके पर पहुंचा तथा भाई को फंदे से नीचे उतारा तथा उपचार के लिए लेकर भागा। हालत गंभीर देख सीएचसी तारुन के डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो लेकर रात 10.40 बजे जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने बतया कि युवक संजय बेहोशी की हालत में था। उसकी हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में वृद्धा ने खाया Rat kill , डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर
