अयोध्या में वृद्धा ने खाया Rat kill , डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर
अमृत विचार,अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के लालबाग मोहल्ले की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने गुस्से में आकर घर में रखी चूहा मार दवा खा ली। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है।
बताया गया कि लालबाग निवासी 70 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय राम शंकर श्रीवास्तव को मंगलवार की मध्य रात्रि उनका बेटा श्रवण कुमार श्रीवास्तव लेकर 12:55 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचा। वृद्धा की हालत गंभीर देख इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया। बेटे श्रवण ने बताया की मां ने घर में रखी चूहा मार दवा खा ली है। बाद में बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसको लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें -बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत
