‘वंदे भारत' ट्रेन मॉडल को किया गया पुणे के रेल संग्रहालय में प्रदर्शित 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे स्थित ‘जोशीज़ म्यूजियम ऑफ मिनिएचर रेलवे’ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक विशेष लघु मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यह मॉडल ट्रेन के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराता है। पुणे के अभिभावक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने संग्रहालय की स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को संग्रहालय में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ मॉडल का अनावरण किया।

ये भी पढ़ें - केरल ट्रेन आगजनी मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

वर्तमान में संग्रहालय का संचालन करने वाले रवि जोशी ने कहा कि उन्होंने भारतीय रेलवे के वास्तविक चित्रों के आधार पर मॉडल बनाया है। उन्होंने कहा, “ इस स्थिर मॉडल का डिजाइन तैयार करने के दौरान सभी विवरण पर ध्यान दिया गया। ” जोशी के बेटे देवव्रत ने बताया कि 'वंदे भारत' का स्थिर मॉडल तैयार करने में उन्हें तीन महीने लगे। वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश में कई मार्गों पर हो रहा है।

पाटिल ने कहा, “ संग्रहालय में दुनिया भर से रेल से संबंधित आकृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जो आगंतुकों को काफी ज्ञान प्रदान करता है। 'वंदे भारत' मॉडल का अनावरण विशेष महत्व रखता है क्योंकि भविष्य अब इसी का है।” यह संग्रहालय एक अप्रैल 1998 में शुरु हुआ था।

ये भी पढ़ें - जल जीवन राष्ट्रीय सर्वेक्षण: देशभर में बिहार का जिला समस्तीपुर अव्वल

संबंधित समाचार