लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी कल धूमधाम से मनाएंगे हनुमान जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रताप मार्केट अमीनाबाद, स्थित राम मंदिर में 6 अप्रैल ,गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।

उत्तर प्रदेशआदर्श व्यापार मंडल, प्रताप मार्केट के  अध्यक्ष बलबीर अरोरा ,वरिष्ठ  उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अनिल गुलानी ने बताया कल 11:00 बजे हनुमान जन्मोत्सव समारोह  शुरू होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक शामिल होंगे तथा भगवान का भजन करेंगे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने ईश्वरीय दयाल कॉम्प्लेक्स इकाई का किया गठन,  गुरदीप सिंह बने अध्यक्ष

संबंधित समाचार