प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में घुसा था सांप ! अब अस्पताल से गायब हुआ युवक- 48 घंटे से हो रही तलाश
हरदोई, अमृत विचार। प्राइवेट पार्ट के रास्ते से जिस युवक के पेट में सांप घुसा था,वह युवक जांच होने से पहले ही कहीं गायब हो गया। 48 घंटे से उसे ढूंढा जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। उस युवक को कोई तो सनकी और कोई नशेड़ी बता रहा है। कुछ भी हो इस तरह का अजीब-ओ-गरीब मामला लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है।
बताते चलें कि सोमवार की देर शाम को कोतवाली देहात के बनियानी पुरवा निवासी एक 25 वर्षीय युवक शौच करने गया हुआ था। शौच करने के दौरान वह प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में सांप घुसने की बात कहते हुए घर की तरफ भागा। युवक की बात को घर वालों ने सही समझा और आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज उठा लाए। अजीब-ओ-गरीब मामला सुन कर डाक्टरों तक के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसका इलाज शुरू हो गया और सीटी स्कैन की तैयारी शुरू हो गई। इधर डाक्टरों की टीम तैयारी कर रही थी और उधर युवक बेड से गायब हो गया। फिर क्या था उधर जांच के लिए डाक्टर उसका इंतजार कर रहे थे और उधर युवक के घर वाले उसे ढूंढते फिर रहे थे। बुधवार को अभी तक लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उस युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ तो उसे सनकी तो कुछ नशेड़ी बता रहे हैं। लेकिन उसके घर वाले भी इस बात से परेशान हैं कि आखिर वह गया तो गया कहां।
ये भी पढ़ें -हरदोई: प्राइवेट पार्ट के रास्ते युवक के पेट में घुसा सांप! मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कराए गया भर्ती
