BIG BREAKING: बरेली में 121 कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित की मौत
बरेली। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों के मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम तक 121 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. …
बरेली। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों के मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम तक 121 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ट्रू नॉट और एंटीजेन से 71 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि आईवीआरआई से आई 679 सैंपलों की रिपोर्ट में 50 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा इलाज के दौरान एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई।
