UP News : BJP का स्थापना दिवस आज, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में CM योगी ने फहराया झंडा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। यूपी के प्रत्येक जिलों में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में अभी-अभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके साथ ही भाजपा के 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक चलने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।

 


प्रदेश कार्यालय में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण होगा, जिसे पार्टी के पदाधिकारी और नेता प्रदेश कर्यालय में लाइव देखेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।      

   

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अनुसूचित वर्ग के बुनकरों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं 

संबंधित समाचार