UP Weather : सूरज की तपिश से बढ़ेगा तापमान, गर्मी से राहत के आसार नहीं
लखनऊ, अमृत विचार। पिछले हफ्ते प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बनी हुई थी, जो बुधवार से काम हो गई है। बुधवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा उत्तर प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ था। लेकिन अब ये विक्षोभ समाप्त हो गया है ,जिसके नतीजे में गर्मी बढ़ना तय है।
आने वाले दिनों में सूरज की तपिश से मौसम गर्म रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2023 : लखनऊ में हिन्दू महासभा पढ़ेगी सुन्दर कांड, प्रशासन अलर्ट
