Hanuman Jayanti 2023 : लखनऊ में हिन्दू महासभा पढ़ेगी सुन्दर कांड, प्रशासन अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। पूरे देश में गुरुवार को हनुमान जयन्ती मनाई जा रही है, इसको लेकर कई आयोजन किये गए हैं। आज लखनऊ में हिन्दू महासभा ने नाका इलाके में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। हिन्दू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने सुबह 11 बजे सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया है। गौरतलब है कि राजधानी का नाका इलाका मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है और इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है।
बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है ताकि शरारती तत्वों को सफल न होने दिया जाए। बताते चलें कि यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रदेश में हनुमान जयंती और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पहले से ही कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस को किसी भी छोटी घटना पर तत्काल एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें -UP News : BJP का स्थापना दिवस आज, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में CM योगी ने फहराया झंडा
