बहराइच: अपशब्दों का विरोध करने दबंग ने युवक पर किया चाकू से हमला, मां ने पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संवाददाता, बहराइच, अमृत विचार। जिले के परसेंडी गांव निवासी युवक ने अपशब्द का विरोध किया तो दबंग ने चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी को भी पीटा। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की मां ने थाने में तहरीर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ कौशल का गांव निवासी भरत सिंह से विवाद चल रहा है। 

विवाद के चलते भरत सिंह ने बुधवार देर शाम को नीरज सिंह को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर भरत सिंह ने नीरज पर चाकू से वार कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी प्रिंसी और बेटे पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 

घायल को सीएचसी भेजा गया यहां से बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। घायल युवक की मां गीता सिंह ने भरत सिंह को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिटाई से क्षुब्ध युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

संबंधित समाचार