आज का राशिफल। 07 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपके नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज बिना विचार करे कोई काम न करें। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा।

मिथुन

आज आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कमीशन संबंधी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क

आज नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।

सिंह

आज व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीतिक संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा।

कन्या

आज आपको अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। यात्रा काफी मनोरंजक रहने वाली है।

तुला

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपने काम पर विश्वास बनाए रखें। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको काफी थकाऊ यात्राएं करनी पड़ सकती है। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। खांसी-जुकाम की समस्या होने की संभावना है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिए।

धनु

आज आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। आपको लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे।

मकर

आज आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों के लिए दिन विशेष है। वैवाहिक संबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

कुंभ

आज दौड़ धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। यात्रा में काफी परेशानियां होंगी। उधार में किसी को धन न दें। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।

मीन

आज मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है।