प्रयागराज: अतीक के गुर्गे असाद कालिया ने वकील से मांगी 10 लाख की रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद का खास गुर्गा असाद कालिया ने फिर से रंगदारी के लिए एक वकील को फोन पर धमकी दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित वकील वकार अहमद ने करेली थाने में तहरीर दी है। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। खुल्दाबाद के रहने वाले वकील वकार अहमद ने गुरुवार को अपने भाई मोहम्मद अहमद के साथ करेली के बिरमपुर में अपने साले के प्लाट पर गए थे।
पीड़ित वकार के मुताबिक उसी वक्त दामुपुर का रहने वाला इरशाद और उसके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने आकर वकार से पूछताछ शुरू कर दी। सभी ने इस दौरान धमकी दी कि अगर प्लाट चाहिए तो असाद को 10 लाख रुपये देना होगा। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक इस दौरान इन लोगो ने पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दी।
वाट्सएप कॉल करके असाद से बात कराई तो असाद ने धमकी दी कि उमेश पाल भी वकालत करता था लेकिन नहीं बच सका, इसलिए जो कहा जाए वो करो। पीड़ित वकील ने असाद सहित कई लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। करेली इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन
