बरेली: बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल की परीक्षाएं 17 अप्रैल से होंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी

बरेली, अमृत विचार। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंस की परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू होंगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष बैच-2020 पूरक की परीक्षाएं 17 से 20 अप्रैल तक होंगी। बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 17 से 29 अप्रैल, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य एवं पूरक परीक्षा 17 अप्रैल से 2 मई, बीएससी पैरामेडिकल मुख्य एवं पूरक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष की 17 से 24 अप्रैल, बीएससी पैरामेडिकल पूर्व व पूरक बीपीटी चतुर्थ वर्ष की 17 से 24 अप्रैल और एमएससी पैरामेडिकल द्वितीय सेमेस्टर 17 से 21 अप्रैल तक होंगी। छात्र परीक्षा कार्यक्रम और पाली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्राची का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला है: शहाबुद्दीन

संबंधित समाचार