IPL 2023 : इकाना स्टेडियम में आज भिड़ेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में क्रिकेट के दीवानों को आज एक महामुकाबला देखने को मिलेगा। IPL 2023 सीरीज में आज शाम इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना-सामना होगा। इस रोमांचक मैच के लिए आस-पास के जिलों से दर्शक लखनऊ पहुंचने लगे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ है, IPL 2022 में हुए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 12 रन से हैदराबाद को मात दी थी।
गौरतलब है कि IPL 2023 में लखनऊ का यह तीसरा मैच होगा। टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि दुसरे मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में करारी शिकस्त मिली थी।
ये भी पढ़ें -आज UP आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
