इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों को आजीवन मिलेगा पेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा)के वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को अब आजीवन पेंशन मिलेगा। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि वित्तीय सहायता की आवश्यकता वाले हमारे वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को आजीवन पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कार्यालय में पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर, यह अतिमहत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 

हमें बताते हुए भी खुशी हो रही है कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन पहले से ही सभी सदस्यों को दुर्घटना बीमा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के साथ-साथ सदस्यों के बच्चों को पोस्ट एग्रेजुएशन के लिए शैक्षिक सहायता प्रदान कर रहा है, जिसका भुगतान आईएमपीपीए द्वारा अनुरोध पर सीधे संबंधित अस्पताल/शैक्षिक संस्थान को किया जा रहा है। 

जिन सदस्यों को वित्तीय सहायता की आवश्यकता है और जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। अभय सिन्हा ने बताया कि एसोसिएशन के सभी नागरिक सदस्य, जो इस आजीवन पेंशन सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, वे इसके लिए लिखित में आवेदन कर सकते है जिससे इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऐसे जरूरतमंद सदस्यों को आईएमपीपीए वेलफेयर ट्रस्ट से आजीवन पेंशन प्रदान करने के उनके अनुरोध को संसाधित कर सके।

ये भी पढ़ें:- 'टाइम मैगजीन' की वार्षिक 'टाइम 100' सूची में शीर्ष स्थान पर शाहरुख खान, Mark Zuckerberg समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा

संबंधित समाचार