बरेली: गुरुवार को देखा जाएगा इस्लामी नए साल का चांद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आसमान में गुरुवार को इस्लामी नए साल का चांद देखा जाएगा। यह चांद देखने की अपील की गई है। अगर गुरुवार को चांद नजर आता है तो इस्लामी नए साल का आगाज हो जाएगा। अगर चांद नजर नहीं आया तो शुक्रवार (जुमे) से मोहर्रम का महीना शुरू हो जाएगा। अंजुमन शाने इस्लाम के …

बरेली,अमृत विचार। आसमान में गुरुवार को इस्लामी नए साल का चांद देखा जाएगा। यह चांद देखने की अपील की गई है। अगर गुरुवार को चांद नजर आता है तो इस्लामी नए साल का आगाज हो जाएगा। अगर चांद नजर नहीं आया तो शुक्रवार (जुमे) से मोहर्रम का महीना शुरू हो जाएगा।

अंजुमन शाने इस्लाम के प्रवक्ता एवं महासचिव सगीर उद्दीन नूरी ने गुरुवार को इस्लामी नया साल 1442 हिजरी का चांद देखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चांद नजर आने पर एक दूसरे को इस्लामी नए साल की मुबारकबाद दें। इस्लामी साल का पहला महीना मोहर्रम है। इमाम हुसैन की शहादत से यह महीना और भी बरकतों का हो गया। इस बार दरगाह आला हजरत से भी मोहर्रम के मौके पर जुलूस और जलसों का आयोजन न करने की अपील की है। कोरोना के चलते 10 दिन तक दिखने वाली ताजियों की रौनक भी नजर नहीं आएगी।

वहीं, फैजान ए नियाजिया वेलफेयर सोसाइटी के डा. कमाल मियां नियाजी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मोहर्रम पर होने वाले कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करने की अनुमति मांगी है। ज्ञापन में कहा है कि सरकार ने जो मोहर्रम को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है, उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तख्त और इमामबाड़े सजाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम करने की अनुमति दी जाए।

संबंधित समाचार